_सोनभद्र-उमेश कुमार सिंह थाना अनपरा के रेनुसागर चौकी क्षेत्र गरबंधा गाँव समीप रिहंद जलाशय में चार युवक स्नान करने गये थे।गरबंधा निवासी रोहित पुत्र भगवती भारती अपने दोस्तों के साथ रिहंद जलाशय में स्नान करने के लिए गया था। रोहित नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे जलाशय से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन बीच दरिया में जा डूबा युवको ने इसकी सूचना तत्काल प्रसाशन को दिया रेनुसागर चौकी इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुँच कर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रोहित को जलाशय से बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय लाया गया चिकित्सों द्वारा जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुधी भेज दिया।_
रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत,घर पर पसरा सन्नाटा
---Advertisement---

