सरफुद्दीन,खान,
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में पहाड़ी बस्ती स्थित राजेंद्र चेरो पुत्र स्व:भोनई चेरो(37)का शव उसी के घर से बडेर में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा कर अन्त परिक्षण हेतू जिला चिकित्सालय भेज दिया।मृतक राजेंद्र थाना चोपन क्षेत्र के अदलगंज का निवासी बताया जा रहा है जो वर्तमान समय में पटवध मे मकान बनाकर रह रहा था मृतक राजेंद्र की पत्नी गुड़िया ने बताया कि शुक्रवार की सायं वह शराब के नशे मे धुत होकर बेवजह मारपीट कर हंगामा करने लगे जिससे वह भागकर दूसरे के घर चली गई सुबह जब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था दरवाजे को तोड़कर आसपास के लोग अंदर गये तो राजेंद्र का शव लटकता देख आवाक रह गये तत्काल इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी।

