राधिका सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष की मजबूत दावेदार

By:

On: Thursday, June 24, 2021 12:22 PM

---Advertisement---

करमा-(जय प्रकाश मौर्य)

एन डी ए के प्रमुख घटक दलों में शामिल अपना दल (एस ) को जिले के जिल पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए बनी सहमति से अपना दल (एस)के समर्थकों के साथ ही क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है । उनका मानना है कि उनके क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य बनीं सुशिक्षित महिला राधिका सिंह पटेल का अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है।

करमा ब्लाक के सिरसिया ठुकराई क्षेत्र से जिले में सबसे अधिक मत पाकर विजयी हुईं जिला पंचायत सदस्य राधिका सिंह पटेल कीअपना दल(एस)की ओर से मजबूत दावेदारी रहेगी । इनके पति अरूण सिंह पटेल अपना दल (एस ) के विधान सभा घोरावल के अध्यक्ष होने के साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के काफी करीबी भी मानें जाते हैं ।अरूण सिंह पटेल ने बताया कि अपना दल (एस)के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल द्वारा सोनभद्र के जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव अपना दल (एस)द्वारा लड़ाये जाने की सहमति को लेकर दी गयी जानकारी तथा दिशा निर्देश का पालन करते हुए बैठक की जा रही है । सिरसिया ठुकराई से निर्वाचित सदस्य अपनी पत्नी राधिका सिंह पटेल को अपना दल (एस) और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी होने की सम्भावना ब्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि सर्व सम्मति से जो निर्णय दल की बैठक में लिया जायेगा तथा राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी दिशा निर्देश मिलेगा,उसका अक्षरशः पालन किया जायेगा ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment