सोनभद्र : राबर्ट्सगंज ब्लाक के बुड़हर कला की आगनबाड़ी कार्यकर्ता की मंगलवार को सरकारी धन गमन करने के मामले में सेवा समाप्त कर दी गई। अब विभाग की तरफ से राजस्व संहिता के तहत आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2016-17 में छह आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में 4 लाख 69 हजार रुपये सेवा में नहीं रहने के बाद भी उनका मानदेय crime चला गया था। इसमें बुड़हर कला की निर्मला देवी की खाते में सीडीपीओ के मिलीभगत से धनराशि भेज दी गई थी। जांच में खुलासा होने के बाद पांच लोगों ने तो पैसा वापस कर दिया था, लेकिन कई बार नोटिस देने के बाद भी निर्मला ने धनराशि नहीं जमा की। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सरकारी धन गमन करने के मामले में आगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
---Advertisement---

