सपाइयों ने भ्रष्टाचार व बढ़ते महंगाई को लेकर ज्ञापन सौंपा

By:

On: Tuesday, June 22, 2021 12:52 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार व्यापारी छात्र नौजवानों व किसानों के उत्पीड़न एवं महंगाई पर

रोक लगाने के संबंध में आज सोमवार को तहसील परिसर में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी रमेश कुमार को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। सपा के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने कहा कि वर्तमान समय में कमरतोड़ महंगाई आए दिन बढ़ रही है जनहित में इसका रोक लगाना अति आवश्यक है सरकार भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था आदि को भी दुरुस्त करें जनहित को देखते हुए खाद्य पदार्थ, गैस सिलेंडर ,डीजल पेट्रोल बिजली की दरों भी कम करें। एनएच मार्ग पर लोवा नदी पर पुलिया निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच हो और अति शीघ्र टूटे पुल का निर्माण कराया जाए। दुद्धी क्षेत्र के तमाम लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हैं उन्हें सही कराया जाए। कोविड के दौरान इलाज में घोर घोर लापरवाही से मृत लोगों के परिजनों को 25 25 लाख मुआवजा दिया जाए स्थानीय लोगों को बालू गिट्टी बोल्डर आसानी से मिले । दुद्धी को जिला बनाया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि कनहर परियोजना में विस्थापित किसानों का मुआवजा तत्काल दिलाते हुए परियोजना निर्माण के कार्य को तीव्र किया जाए।इस दौरान हरिहर प्रसाद गौसमुहम्मद खान दीपक जौहरी बुंदेल चौबे प्रेमचन्द्र यादव, मोहम्मद जलालुद्दीन रामनरेश दिनेश कुमार यादव सूर्य बली यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक हफ्ते में विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो सम्बन्धित पर होगी कार्यवाही,उपजिलाधिकारी

दुद्धी।तहसील मुख्यालय पर लगातार बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने एक बैठक आयोजित कराया जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी सहित नगर के संभ्रांत उपस्थित रहे और विद्युत की लगातार कटौती पर चर्चा किया।इस दौरान वक्ताओं ने विद्युत विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।कहा कि दुद्धी तहसील मुख्यालय को 22 घण्टे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है लेकिन बिजली विभाग द्वारा लाइटिंग से इंसुलेटर पंचर हो जाने की हवाला दिया जाता हैं।लोगों ने कहा कि सब स्टेशन बनाने का उद्देश्य कि दुद्धी कस्बे को लाइट मिले लेकिन सब हवा हवाई साबित हो रही हैं।

कई वक्ताओं ने तो बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सरकार को बदनाम करने की साज़िश का भी आरोप लगा कर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि बिजली व्यवस्था नही सुधरी तो बिजली विभाग पर जल्द मुकदमा करवाया जाएगा।साथ ही दुद्धी फीडर पर स्थाई जेई की तैनाती की मांग की।

विद्युत विभाग के एक्सईएन शुभेंदु शाह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए कहा कि दुद्धी में तैनात जेई की मृत्यु के बाद थोड़ी समस्या आ रही है।जुलाई माह में दुद्धी फीडर पर स्थाई जेई की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इंसुलेटर पंचर की समस्या तथा जंगलों में पेड़ों की टचिंग की समस्या के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती हैं जिसे लेकर बिजली विभाग जगह जगह संविदा कर्मचारियों को तैनात करेगी ताकि फाल्ट जल्द दुरुस्त किया जा सके।बैठक में विद्युत विभाग के आश्वासन तथा आम जनमानस की आक्रोश को देखते दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने विद्युत विभाग के एक्सईएन और एस डी ओ को सख्त चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर दुद्धी की बिजली व्यवस्था नही सुधरी तो सख्त कार्यवाही की जाएगी और शासन को अवगत कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से सी ओ दुद्धी राम आशीष यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि,

एस डी ओ चन्द्रशेखर ,कोतवाल पंकज कुमार सिंह,कुलभूषण पाण्डेय, रामपाल जौहरी, सुरेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र अग्रहरि,कन्हैयालाल अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव,पंकज जायसवाल,पीयूष अग्रहरि, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, दीपक शाह, मोनू सिंह महेश कुमार सहित काफी संख्या में नगर के सम्भ्रान्त मौजूद रहे।

 

 

नधिरा लेखपाल सस्पेंड

 

दुद्धी/तहसील क्षेत्र के नधिरा लेखपाल द्वारा आपदा के दौरान दिये गए निर्देशो का निर्वाहन न किए जाने व आपदा में अपने कर्तव्य का पालन न करने तथा अधिकारियों के आदेशों को न मानने तथा क्ष्रेत्र में बिना बताए गायब रहने तथा बिना अवकाश के मुख्यालय से बाहर जाने और फ़ोन किए जाने पर मोबाइल स्विच ऑफ करने के कारण लेखपाल नधिरा श्री अंजनी कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्यवाही के आदेश दिया है।इस कार्यवाही से लेखपालों में हड़कंप मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment