बिजली सुधार नहीं हुई तो कार्यवाई

By:

On: Tuesday, June 22, 2021 12:49 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)दुद्धी तहसील मुख्यालय पर लगातार बिजली कटौती से बिलबिलाए नगर वासियों ने सोमवार को तहसील सभागार में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जमकर खरी खोटी सुनाई।नगर वासियों ने कहा कि दुद्धी तहसील मुख्यालय को 22 घण्टे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है लेकिन बिजली विभाग द्वारा लाइटिंग से इंसुलेटर पंचर हो जाने की हवाला दिया जाता हैं।लोगों ने कहा कि सब स्टेशन बनाने का उद्देश्य कि दुद्धी कस्बे को लाइट मिले लेकिन सब हवा हवाई साबित हो रही हैं।

कई वक्ताओं ने तो बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सरकार को बदनाम करने की साज़िश का भी आरोप लगा कर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि बिजली व्यवस्था नही सुधरी तो बिजली विभाग पर जल्द मुकदमा करवाया जाएगा।बिजली विभाग के एक्सईएन ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए कहा कि दुद्धी में तैनात जेई की मृत्यु के बाद थोड़ी समस्या आ रही है।जुलाई माह में दुद्धी के एक जेई की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इंसुलेटर पंचर की समस्या तथा जंगलों में पेड़ों की टचिंग की समस्या के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती हैं जिसे लेकर बिजली विभाग जगह जगह संविदा कर्मचारियों को तैनात करेगी ताकि फाल्ट जल्द दुरुस्त किया जा सके।बैठक में बिजली विभाग की बात तथा आम जनमानस की आक्रोश को देखते दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बिजली विभाग के एक्सईएन और एस डी ओ को सख्त चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर दुद्धी की बिजली व्यवस्था नही सुधरी तो सख्त कार्यवाही की जाएगी और शासन को अवगत कराया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से सी ओ दुद्धी राम आशीष यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कोतवाल पंकज कुमार सिंह जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,कुलभूषण पाण्डेय, रामपाल जौहरी, जुबेर आलम गौस मोहम्मद खान सुरेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र अग्रहरि,कन्हैयालाल अग्रहरि, ,पंकज जायसवाल,पीयूष अग्रहरि, धीरज जायसवाल, धनंजय रावत, दीपक शाह, मोनू सिंह सहित काफी संख्या में नगर के सम्भ्रान्त मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment