सोनभद्र:डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के रेक्सहवा गांव से सोमवार को पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर 120 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। चौकी प्रभारी एसके सोनकर के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सुनीता उर्फ प्रिया भारती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज के अलावा एसओजी प्रभारी, स्वाट टीम प्रभारी, महिला कांस्टेबल माधवी सिंह व पुनीत सिंह शामिल रहे।
१२लाख कीमत हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

