आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक की मौत एक घायल

By:

On: Saturday, July 4, 2020 11:09 AM

---Advertisement---

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक की मौत एक घायल
विंढमगंज( राकेश केशरी)सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के जाताजुआ गाँव आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत एक घायल । ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने बताया कि विकास खंड दुध्दी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाताजुआ में आज दोपहर के बाद तेज चमक गरज के साथ जोरदार बारिश के दौरान श्रवण कुमार 35 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद अपने मक्का के खेत में घास निकाल रहा था। इसी दौरान दोपहर के बाद तेज गरज हुआ चमक के साथ बारिस होने लगा इसी दौरान श्रवण कुमार अपने घर की ओर भागा भागा आ ही रहा था कि घर भी नहीं पहुंच पाया रास्ते में ही आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और जिससे उसकी मौत हो गई मृतक को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही जाता जुआ गांव में एक बियार के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से अनिता देवी 30वर्ष पति सुरेश बियार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया परिजनों ने डायल 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।वही स्थानीय थाने के दरोगा रविंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंच पंचनामा कराने के पश्चात शव को लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now