अल्पसंख्यक दिव्यांग महिला ने न्याय की लगायी गुहार

By:

On: Saturday, June 19, 2021 8:32 AM

---Advertisement---

अनपरा:सोनभद्र( उमेश कुमार सिंह)थाना अनपरा अंतर्गत अनपरा पहाड़ी मस्जिद के समीप एक अल्पसंख्यक दिव्यांग महिला जमीला खातून पत्नी मोहम्मद सिद्दिकी निवासी अनपरा पहाड़ी मस्जिद के पास की रहने वाली ने अपने पड़ोस के रहने वालों पर आरोप लगायी की पड़ोसी द्वारा सरकारी हेण्ड पम्प को अपने बाउंड्री वाल के अंदर जबरदस्ती कब्जा कर लिया हैं। और सार्वजनिक हैण्डपम्प को निजी उपयोग कर रहा हैं।बाउंड्री वाल बन जाने से उसके पीछे आठ से दस घर निवास करने वाले लोगों का अवागमन बाधित हो गया हैं।पीड़िता ने ग्राम प्रधान वार्ड सदस्य व स्थानीय प्रसाशन को भी सूचना देने के बावजूद भी न्याय न मिलने से न्याय के लिये पीड़िता दर-दर भटकती पहुँची एसपी के द्वार प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र दृवेदी जी सोनभद्र आगमन होने के कारण एसपी से मुलाकात नही हो सकी तब पीड़िता ने अपर जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के चौखट पहुच कर एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी शिकायती पत्र में लिखी की।बाउंड्रीवाल बनने से बरसात का पानी पूरा मेरे घर मे घुस रहा है। आज पांच दिन से अपने रिश्तेदार के यहाँ रहने को मजबूर हैं।एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित करवाई का आश्वासन दिया हैं।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment