बीजपुर (बग्घा सिंह )डी ए वी पब्लिक स्कूल, एन टी पी सी, रिंहदनगर की छात्राओं मान्या गंगवार और कुमारी स्नेहा को सीबीएसई ने उत्कृष्टता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। सीबीएसई 0•1 प्रतिशत छात्रों को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र जारी करता है। डीएवी स्कूल रिहंदनगर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हमेशा मिसाल पेश करता रहा है। हाल हीं में प्रियंका शर्मा ने बिहार पीसीएस में सफलता प्राप्त कर संपूर्ण ऊर्जांचल का नाम रौशन किया है। विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ आरती सिंह महाराष्ट्र में पुलिस कमिश्नर के पद पर स्थापित है; वहीं ईशा गर्ग भारतीय सूचना सेवा में सहायक निदेशक के पद की शोभा बढ़ा रही है। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने उनके माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को भी बधाई दी।श्री राजकुमार ने एनटीपीसी मैनेजमेंट से विद्यालय के संचालन में लगातार मिल रहे सहयोग के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मान्या गंगवार के पिता श्री रोहित कुमार गंगवार सीआईएसएफ के सम्मानित अधिकारी हैं एवं माता कुशल गृहिणी हैं वहीं कुमारी स्नेहा के पिता श्री श्याम सुन्दर जायसवाल एक सम्मानित व्यवसायी हैं। दोनों छात्राएं अत्यंत अनुशासित एवं मेधावी हैं। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि दोनों छात्राएं भविष्य में राष्ट्र के निर्माण में विशेष योगदान देंगी।
बेटी तुम आगे बढो, नये भारत का इतिहास गढ़ो।
---Advertisement---

