वैनी(विनय सिंह चंदेल)
रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपूर गाव निवासी राजेन्द्र उर्फ रजल विश्वकर्मा 58 वर्ष के लाश बुधवार के रात 11 बजे के लगभग वैनी गांव के एक किसान के खेत के कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसका सूचना तत्काल ग्रामिणो द्वारा 112 नम्बर पुलिस एवं मृतक के परिजनों को दिया गया जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सुचना पाते ही मौके पर पहुँची रायपुर पुलिस ने
आवश्यक कार्रवाई करके गुरुवार को शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी रायपुर विश्वज्योति राय से वार्ता किया गया तो बताये की पीएम के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा।

