(सेराजुल हुदा) | दुद्धी ब्लॉक के महुली गाँव में शासन द्बारा बनाये जा रहे नव निर्मित तालाब का एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार व कृषि अधिकारी चोपन अनिल कुमार वर्मा ने मौके पर निरीक्षण किया | कृषि अधिकारी चोपन ने बताया कि बरसात से पहले तालाब कि खुदाई पूरी हो जायेगी जिसकी लम्बाई 22 मीटर, चौड़ाई 20 मीटर व गहराई 3 मीटर होगी | तालाब का निर्माण महुली निवासी कृषक अलीशेर आलम के खेत मे होगा | तालाब से किसान अपने खेतों की सिंचाई के साथ साथ मछली पालन भी कर सकता है |एसडीएम दुद्धी ने बताया कि तालाब के बनने से क्षेत्र में पानी का स्तर भी बढ़ जायेगा जिसका लाभ गाँव वालों को मिलेगा | तालाब का निर्माण खेत तालाब योजना के अन्तर्गत होगा | सरकार के इस योजना से किसानों में खुशी का माहौल है |
निर्माणाधीन तालाब का एसडीएम दुद्धी तथा कृषि अधिकारी ने किया निरीक्षण
---Advertisement---

