अज्ञात कारणों से चोपन सीएचसी अधीक्षक के चालक ने लगाई फांसी,मौत

By:

On: Monday, June 14, 2021 1:34 PM

---Advertisement---

चोपन(अशोक मद्धेशिया संवाददाता) सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के अधीक्षक का निजी चालक द्वारा आज सोमवार को पंखे के सहारे लटक कर जीवन लीला समाप्त कर लिया जिससे आवास परिसर में हड़कंप मच गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आर एन सिंह का निजी चालक कपिल देव मोदनवाल पुत्र ह्विनेश्वर मोदनवाल उम्र 30 निवासी सिंदुर थाना बभनी सोनभद्र आवासीय परिसर में लगभग 11:30 बजे तक चहल कदमी करते हुए देखा गया था उसके पश्चात आवश्यकता होने पर तलाश की गई तो वह अपने कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला यह देख सब सन्न रह गए घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दे दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पंखे से नीचे उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा का जिला अस्पताल भिजवा दिया
इस बाबत जब समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि कपिल को 10:30 बजे के आसपास टिकट लेने के लिए भेजा था उसके उपरांत वह आया और मैं कोन चला गया कोन से वापस आने के उपरांत मैं जब दोबारा ड्राइवर की तलाश करने लगा तो दिखाई नहीं दिया जब अपने स्वास्थ्य कर्मी विनीत को भेजकर कमरे से बुलाने को कहा जब स्वास्थ कर्मी उसके कमरे पर जो हास्पिटल परिसर में स्थित है अपने कमरे पंखे के सहारे लटका हुआ था,तत्काल घटना की जानकारी अधीचक व पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी जिसका एक बच्चा दी है घटना के बाद से ही मृतक कपिल का मोबाइल नहीं मिल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment