सदिग्ध परिस्थितियों मे युवती ने खाई सरेराह सल्फास,रेफर

By:

On: Monday, June 14, 2021 1:10 AM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा)सोनभद्र: सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर बाजार के सब्जी मंडी के समीप रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 19वर्षीय युवती सरेराह सल्फास की गोली निगलने के कुछ ही देर बाद तड़पने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।चंदौली जनपद के बबुरी गांव से शनिवार की रात 19 वर्षीय युवती साइकिल से मधुपुर पहुंची। वह रविवार की सुबह सब्जी मंडी के पास स्थित एक दुकान के सामने साइकिल खड़ा की और चप्पल उतारने के बाद सल्फास निगल गई। कुछ ही देर में वह सड़क पर तड़पने लगी। यह देख लोग युवती के पास पहुंचे। उसकी हालत देख स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसके सल्फास खाने की पुष्टि की। युवती के हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर से पता चला कि वह चंदौली जनपद के बबुरी गांव की है। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा के मुताबिक युवती को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इस घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दे दी गई और वे वाराणसी रवाना हो गए

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment