सोनभद्र:रेणुकूट में धोबिया टंकी के समीप शनिवार की देर शाम घर में एक विवाहिता का झुलसा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि शनिवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि धोबिया टंकी के समीप एक घर में महिला की लाश जली अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस जब वहां पहुंची तो मृतका के पति और सास फरार थे। मृतका की शादी छह माह पूर्व हुई थी। उसके भाई म्योरपुर थाना के चागा गांव निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन संगीता (20) की शादी दीपक गौड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर बहन से मारपीट करता रहता था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उसने उसके बहन से विवाद किया और उसे जलाकर मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दहेज में बाइक न मिलने पर पति और सास ने विवाहिता को जलाया
---Advertisement---

