15 लाख की हेरोइन के दो तस्कर गिरफ्तार

By:

On: Sunday, June 13, 2021 3:41 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। हेरोइन की कीमत बाजार में लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।कांशीराम पुलिस चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार हमराह शिवचन्द पटेल के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव, मय हमराह कांस्टेबल रितेश सिंह पटेल और हरीकेश यादव व प्रभारी स्वाट टीम एसआई अमित कुमार त्रिपाठी, हेकां अरविन्द सिंह व जितेन्द्र यादव के साथ वहां आ आ गए। जितेन्द्र कुमार ने बताया कि वह लोग आपस में अपराध तथा अपराधियों के बारे में बात चीत कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने सूचना दिा कि कांशीराम आवास पार्क गेट के पास दो व्यक्ति हेरोइन बेच रहे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर 40 वर्षीय बाबा सोनकर,निवासी कांशीराम आवास और 35 वर्षीय सुखराम बियार, निवासी मेहुड़ी खुर्द, दोनों थाना राबर्ट्सगंज को पकड़ा गया। उनकी तलाशी पर बाबा सोनकर के पास से 120 ग्राम हेरोइन और 44,180 रुपये और सुखराम के पास से 30 ग्राम हेरोइन के साथ 11 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों ने बताय कि यह रुपये उन्होंने हेरोइन बेच कर कमाए हैं। दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment