(अशोक मद्धेशिया संवाददाता)
लड़की ने एसिड अटैक का लगाया आरोप
चोपन सोनभद्र पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत लड़की रात 10 बजे ड्यूटी से क्वार्टर आते समय रेलवे क्लब के पास (पीड़िता का क्वार्टर नजदीक है ) अज्ञात ब्यक्ति ने पीछे से ज्वलनशील पदार्थ फेका जिससे लड़की किसी तरह बचाते चिल्लाते भागी।
मामले की शिकायत चोपन थाने पहुचते ही प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी , जुगैल थाना प्रभारी अरविंद मिश्रा एव पत्रकारों के साथ मौके पर पहुंच मौका मुयायना करने के बाद अपने आला अधिकारी को भी सूचित किए । पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण परिजनों के साथ कराया गया। एक वांछित ब्यक्ति को पकड़ कर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।जो पूर्व में लड़की को छेड़ता था। निष्पक्ष जांच के लिए पीड़िता ने पुलिसअधीक्षक से भी गुहार लगाई की इसकी निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों को सजा दी जाए । ताकि जनपद में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो सके इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले में जाँच के बाद कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिए।

