सिंगरौली के चतरंगी थाना अन्तर्गत ग्राम खमोनिहा मेंअनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से में 4 लोगों की मौत हो गयी है। एक अन्य गम्भीर घायल को चिकित्सालय में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर पर डीजे लादकर पहाड़ के रास्ते ले जाते समय यह हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रैक्टर पहाड़ में पलट गया। ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे में 2 की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हुई। एक का ईलाज जारी है। चितरंगी पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पीएम के लिये और घायलों को ईलाज के लिए चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतकों में हीरालाल पनिका पुत्र रामजतन पनिका निवासी मटिहनी,उजागन सिंह पुत्र चंद्रबिहारी सिंह गोंड ,संतकुमार पनिका पुत्र रामलखन पनिका तीनों निवासी मटिहनी के है जबकि हीरामतिया देवी पत्नी रामलखन नाई, निवासी खमहनीया की है।
ट्रैक्टर पलटने से चार की मौत,एक गम्भीर
---Advertisement---

