सड़क दुर्घटना मे मृतक युवकों की पुलिस ने की शिनाख्त

By:

On: Friday, July 3, 2020 2:43 PM

---Advertisement---

सड़क दुर्घटना मे मृतक युवकों की पुलिस ने की शिनाख्त

दूसरे की भी ईलाज के दौरान मृत्यु

चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)बिते गुरुवार की शाम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर थाना क्षेत्र के बघ्घानाला के समीप बाईक सवार दो युवकों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया था जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जिसकी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान राजू पुत्र वासुदेव उम्र 21 वर्ष निवासी काचन म्योरपुर, व, दयाराम पुत्र रामधनी उम्र 20 वर्ष निवासी वनमोहरी म्योरपुर के रूप में किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सायं लगभग छ बजे डाला की तरफ से चोपन की तरफ आ रहे बाईक सवार दो युवकों को विपरीत दिशा से जा रही एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया था जिसमें एक बाईक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान आज जिला अस्पताल में मौत हो गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now