सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर छह सफाई कर्मियों का रोका वेतन

By:

On: Saturday, June 12, 2021 1:52 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को चतरा विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर छह सफाई कर्मियों का वेतन रोक दिया। निरीक्षण के बाद जिला विकास अधिकारी के साथ उन्होंने विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने विकासखंड चतरा के ग्राम पंचायत सोढा, करमाव एवं पड़री खुर्द में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण शनिवार को किया। निरीक्षण के समय छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोकने के लिए उन्होंने एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया। साथ ही ग्राम पंचायतों में साफ सफाई अभियान बराबर चले इसके लिए प्रधान सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment