मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा द्वारा रक्तदान का आयोजन 20जून को

By:

On: Saturday, June 12, 2021 1:30 PM

---Advertisement---

Sonabhadra:मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा की बैठक मंच के निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया जी के आवास पर संपन्न हुई।बैठक में शाखा सचिव शिखर केडिया ने बताया की कोविड-19 में रक्त की अत्यंत कमी हो रही है इसलिए हम सभी को मिलकर समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की कमी को दूर किया जा सके।सदस्यों ने रक्तदान करने की शपथ ली।मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा द्वारा 20 जून दिन रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अतः आप सभी से अनुरोध है की कार्यक्रम में समय से पहुंचकर रक्तदान करें।शाखा रक्तदान संयोजक तरुण केडिया ने बताया सभी को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।बैठक में अध्यक्ष अमित गोयल,संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खैतान,अर्पण बंका,कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल,विनोद कनोडिया,अनीता हिमांशु केजरीवाल,रवि केजरीवाल,आशु जालान,विकास चौधरी,हर्षित चौधरी,सचिन अग्रवाल,मोंटी थर्ड आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment