सोनभद्र:चुर्क चौकी क्षेत्र में एक घर से लगभग तीन महीने बाद फिर चोरी हो गई। इस मामले में पीड़ित ने किसी साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव राजेश गौतम में ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे जब वह सो कर उठे और अपने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। सामने के कमरे में सो रही अपनी छोटी बहन को फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहा तो बहन ने बताया उसका दरवाजा भी बाहर से बंद है। इस पर उन्होंने 112 नंबर फोन कर दिया। कोतवाली से इंस्पेक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन खान टीम के साथ पहुंचे और दरवाजा खोला। जांच के बाद पता चला कि घर से एक बक्सा गायब है। उसमें जरूरी कागजात, बैंक पासबुक, चार हज़ार नकदी और महिला सौंदर्य संबंधी सामान था। पुलिस की खोजबीन में वह बक्सा पास में स्थित नहर में मिला। अंदर से कागजात और नकदी गायब थी। श्री गौतम ने बताया कि 23 मार्च को भी उनके घर से लाखों की चोरी हुई थी। इसकी सूचना चौकी इंचार्च चुर्क को लिखित रूप से दी गयी थी। अब तक उसका खुलासा नहीं हुआ है।

