पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,दंपत्ति घायल

By:

On: Friday, June 11, 2021 4:26 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लोहांड़ी गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से दंपत्ति घायल हो गए। अमृतलाल (38) पुत्र प्रेम व उनकी पत्नी उषा (35) निवासी लोहांडी घायल घायल हुए। दंपत्ति कोतवाली पहुंचे। अस्पताल मे उपचार कराने पहुंचे अमृतलाल के मुताबिक उनके पिता ने ग्रीन कार्ड के रुपये को निकालकर पटीदारों को दिया था। पाटीदारों से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की दोपहर मारपीट हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। मामले में आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment