घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार को शाम 3:00 बजे के लगभग संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि 55 वर्षीय एक व्यक्ति साइकिल से घोरावल से मिर्जापुर रोड पर जा रहा था की तेज बरसात होने के कारण सड़क किनारे एक झोपड़ी में रुक गया कुछ देर पश्चात व्यक्ति मूर्छित होकर गिर पड़ा। मामले की सूचना उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष पटेल द्वारा मामले की सूचना घोरावल चौकी प्रभारी एवं एंबुलेंस को दिया गया। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी प्रमोद यादव एवं सरकारी एंबुलेंस की मदद से मूर्छित ब्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन चिकित्सकों द्वारा निरीक्षण करने पर मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी है ।वह व्यक्ति लूंगी और कुर्ता पहना था ।चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आसपास के ग्रामों के लोगों को सूचना दे दिया गया है और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही।
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत,हत्या की आंशका
---Advertisement---

