(सेराजुल हुदा)दुद्धी तहसील के अमवार में आज कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियन्ता लेवल वन जीवन राम यादव ने हो रहे निर्माण कार्य का बारिकी से निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े अभियन्ताओं को कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए | शुक्रवार को अचानक पहुंचे मुख्य अभियन्ता लेवल वन ने कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के गेस्ट हाउस में नक्शे के माध्यम से हो रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य में गति लाने के निर्देश दिया |
मुख्य अभियन्ता लेवल वन जीवन राम यादव ने बताया कि अभी तक 75% निर्माण कार्य हो गया है बाकी का कार्य निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जायेगा | निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है | उम्मीद है कि अगले वर्ष से बांध में पानी को रोका जायेगा | इस मौके पर कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियन्ता लेवल टू हर प्रसाद , अधीक्षण अभियन्ता दीपक कुमार, सीमांत कुमार, अधीशाषी अभियन्ता राम गोपाल, सत्यप्रकाश चौधरी, विनोद कुमार, राम आशीष, अभियन्ता संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, जूनियर इंजीनियर डी के कौशिक, राजेश कुमार, कार्यदायी संस्था के डी जी एम वर्मा, पी एम भास्कर, सत्य नारायण राजू आदि उपस्थित थे |

