ट्रक के चपेट में आने से युवक घायल

By:

On: Tuesday, June 8, 2021 1:27 PM

---Advertisement---

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर

मधुपुर(शिव दास वर्मा)सुकृत चौकी अंतर्गत मधुपुर डिवाइडर कटिंग के पास वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर रावर्टसगंज से मधुपुर की तरफ ट्रक आ रही थी जबकि मधुपुर की तरफ से बाइक हिनौता की तरफ जा रही थी लेकिन डिवाइडर कटिंग के पास ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया जबकि बाइक सवार राधेश्याम पुत्र रामनाथ यादव उम्र 50 वर्ष निवासी हिनौता की हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पुलिस चौकी सुकृत को सूचित किया गया सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आई और सुकृत चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह सहित चौकी की पूरी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करते हुए गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को निजी साधन द्वारा ट्रामा सेंटर बनारस के लिए तुरंत ले जाया गया। प्रशासन के द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी में लाया गया। खबर लगने तक बाइक सवार राधेश्याम की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment