_सोनभद्र-संवाददाता *उमेश कुमार सिंह* अनपरा थाना अंतर्गत दुराशनी मंदिर औड़ी समीप से उपनिरीक्षक शिवचरण चौहान व उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह का0 उमाशंकर यादव ने मंगलवार को दोअभियुक्त को तीन किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो लोगो कोगिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के निर्देश में उपनिरीक्षक शिवचरण चौहान क्षेत्र में भ्रमण पर थे।इसी बीच मुखबिर जरिये से सूचना मिली की संजय सिंह उर्फ बल्लू पुत्र संग्राम सिंह निवासी सुभाष नगर औड़ी थाना अनपरा सोनभद्र उम्र२६वर्ष व शुभम चंद्रवंशी पुत्र रमाशंकर चंद्रवंशी निवासी उपरोक्त उम्र२०वर्ष स्थानीय क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा लेकर बेचने के फिराक में घूम रहे है।सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह व उपनिरीक्षक शिव चरण चौहान अपने मय हमराह का0उमाशंकर यादव द्वारा दुराशनी मंदिर के पास से पकड़ कर तलाशी लिया गया तो अभियुक्तों के कब्जे से तीन किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।इस सम्बंध में थाना अनपरा द्वारा८/२०एनडीपीएस एक्ट मे अभियुक्तों को चालान कर दिया गया है।_
तीन किलो तीन सौ ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
---Advertisement---

