दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र दुद्धी के नोडल प्रधानाचार्य डीके सुमन की आज अलसुबह करीबन 3:30 बजे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल से ही इनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वाराणसी में इनका इलाज किया जा रहा था हालत में सुधार ना होने के कारण बेहतरीन इलाज हेतु लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज दिनांक 8 जून को सुबह 3.30 बजे इन्होंने अंतिम सांस लिया। उनके निधन की जानकारी होते ही दुद्धी क्षेत्र के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी गण ,अभिभावकगण अध्यापकगणों में शोक की लहर दौड़ गई और सभी ने इनके मृत आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र दुद्धी के प्रधानाचार्य डी0के0 सुमन का हुआ निधन
---Advertisement---

