सर्पदंश से एक बालिका की हुई मौत

By:

On: Monday, June 7, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

दुद्धी( रवि सिंह)सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सर्प दंश से एक बालिका की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक बालिका के शव को पी एम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद यादव ने बताया कि खुशबू यादव पुत्री मोहन यादव उम्र करीब 11 वर्ष निवासी टेढ़ा गत रविवार को शाम अपने घर के पास ही कुछ काम कर रही थी कि उसे सर्प ने डंस लिया।परिजन जब तक उसे लेकर अस्पताल पहुँचते तब तक उसकी मौत हो गई।आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment