विनय सिंह चंदेल
वैनी। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मांची पुलिस ने गस्त के दौरान रविवार को सुअरसोत मोड़ से गैंगेस्टर एक्ट के दो अभियुक्त गुड्डू गुप्ता पुत्र लालधनी व अलगू पुत्र लालधनी निवासीगण ग्राम तेलंग थाना पन्नुगंज सोनभद्र की गिरफ्तारी कर मुकदमा संख्या 114/21 में निरुद्ध कर न्यायालय भेजा दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मांची वीरेंद्र कुमार वर्मा हेड कांस्टेबल विद्याधर यादव व चंद्रजीत यादव, मनीष यादव थाना मांची मौजूद रहे।
गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी पुलिस गश्त के दौरान धराये
---Advertisement---

