अंबेडकर जयंती स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर बकोली मे तनाव

By:

On: Monday, June 7, 2021 1:13 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)हरिजन आबादी स्थित अंबेडकर जयंती स्थल पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों द्वारा एसडीएम और कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की अपील की गई।रविवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया गया स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामपंचायत बकौली में हरिजन आबादी में करीब 25 वर्षो से अंबेडकर जयंती मनाई जाती रही है।जयंती समारोह स्थल पर अवैध रूप से कब्जा करने की फिराक में हमेशा रहते हैं।गत 4 जून को अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों ने जेसीबी,ट्रैक्टर ट्राली से उक्त स्थल पर मिट्टी गिरवा दिए।मना करने पर लाठी डंडे,कुल्हाड़ी से मारपीट करने पर आमादा हो जा रहे हैं।जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा हरिजन आबादी की जांचकर अवैध रूप से कब्जाधारियों पर कार्यवाही की मांग की गई।इस अवसर पर लालजी,विनोद कुमार,अजय कुमार,राजेश कुमार,लक्ष्मी,चंद्रमणि,रामजी महादेव, बचाऊ प्रसाद,संतोष कुमार,राहुल कुमार,प्रमोद कुमार,रामाकांत आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment