सोनभद्र- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सोनभद्र के राबट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव का मनोनयन किया गया, राबट्सगंज बभनौली में रविवार को सादे समारोह में राबट्सगंज ब्लॉक प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनयन किया गया। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के मांग पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि ने ब्लॉक राबट्सगंज प्रधान संघ सोनभद्र के ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन कर माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि संगठन पूरे मजबूती से सभी के हित मे काम करेगी । नि:स्वार्थ भाव से गांव का विकास कराया जाय ।सभी प्रधानो की समस्या के लिए जिला कार्यकारिणी मदद के लिए तैयार है। नवनिर्वाचित राबट्सगंज ब्लॉक के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाया जायेगा।। उनहोंने कहा कि प्रधानो के हित में कार्य करेंगे।संगठन की मजबूरी के लिए काम करेंगे।गांव और क्षेत्र के लोगों को सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ जन,जन तक पहुंचा कर विकास कार्य कराया जायेगा।इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि, जिला प्रभारी मोहन पांडेय, राजेश कुमार सोनी, कृष्णा नंद,संतोष वर्मा, ध्रुव कांत,रमेश यादव, रामू यादव ,जुबेर अहमद,राजाराम विश्वकर्मा समेत क्षेत्र के प्रधानों मे खुशी की लहर देखी जा रही है।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव बने
---Advertisement---

