दुद्धी(रवि सिंह)पत्नी की विदाई न होने से नाराज राजकुमार (30) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सीएचसी दुद्वी ले गए जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को युवक ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। यह घटना शनिवार को दुद्वी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में हुई।मझौली गांव निवासी राजकुमार की शादी इसी वर्ष 21 मई को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की एक युवती के साथ हुई। कुछ दिनों पूर्व विवाहिता अपने मायके चली गई। चार जून को राजकुमार पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया था लेकिन विदाई नहीं हुई और वह शनिवार को अपने घर लौट गया। इससे क्षुब्ध राजकुमार ने शनिवार रात करीब नौ बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार की भोर करीब साढ़े तीन बजे युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के घरवालों ने बताया कि पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्ध होकर राजकुमार ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा
पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने खाया विषाक्त पदार्थ,मौत
---Advertisement---

