विनय सिंह चंदेल
वैनी। रायपुर थाना अंतर्गत सेमरिया गांव से शिवम 8 वर्ष पुत्र महेंद्र यादव शनिवार की रात्रि से ही लापता था। रात्रि में ही खोजबीन शुरू हुई लेकिन शिवम का कही पता नही चला उसी दिन गांव में एक बारात भी आई हुई थी इसलिए परिजनों ने सोचा कि कही सोया होगा। सुबह तक जब घर नही आया तब सगे सम्बंधियों ने आस पास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की और रविवार की दोपहर बाद कर्मनाशा नदी में शिवम का शव उतराया मिला। ज्ञात हो कि महेंद्र यादव की तीन संतान में शिवम दूसरे नंबर पर था और एक लड़की है। थानाध्यक्ष रायपुर विश्वज्योति राय और सीओ आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुच शव को बाहर निकलवाया और अग्रिम कार्यवाही में जुटे।
Breaking:संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए बालक का शव कर्मनाशा नदी में मिला
---Advertisement---

