विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By:

On: Saturday, June 5, 2021 8:54 AM

---Advertisement---

(जयदीप गुप्ता/ब्यूरो चीफ)

कोन।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को ओबरा वन प्रभाग के कोन वन रेंज परिसर पर वन क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में अवला,कंजी,शीशम,अमरूद सहित अन्य 100 पौधों का रोपड़ कर धरती को हरा भरा रखने तथा पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का संकल्प लिया गया।वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने मुख्यमंत्री के 30 करोड़ पौधारोपण अभियान पर जोर देते हुए कहा कि हमे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अभी से ही पौधा रोपण अभियान शुरू कर देना चाहिए जिससे समय से अभियान को भी पूरा किया जा सके और पर्यावरण को संतुलित रखा जा सके। इस मौके पर वन दरोगा रजनीश पांडेय,ओमकार मिश्रा,वनरक्षक मनोज कुमार,वाचर वीरेंद्र,ज्वाला, महुद्दीनपुर प्रधान प्रतिनिधि राहुल गुप्ता, नकतवार प्रधान लक्ष्मी कुमार, देवाटन प्रधान बसिउल हसन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment