घोरावल(पी डी)सोनभद्र पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है बढ़ते वायु प्रदुषण दुषित होते जल घटते वन व जंगल आदि से पर्यावरण पर प्रभाव पड़ रहा है और देश में आक्सीजन की मात्रा कम हो रही है जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है।
वरिष्ठ नागरिक महुआंव पाण्डेय गांव निवासी जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त बनाने में साइकिल का बहुत बड़ा सहयोग है इसमें किसी तरह का कोई ईंधन का खर्च नहीं हैं तथा आज की जीवनशैली में इसे अपनाने चाहिए स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है इससे बुजुर्गो की अच्छी सेहत का राज भी यही है पहले ज्यादा लोग सफर इसी से करते थे इम्यूनिटी बढ़ाने स्वस्थ रहने में एवं पर्यावरण के साथ सौहार्द बनाए रखते हुए बढ़ते रहने का नाम साइकिल है। अवकाश प्राप्त शिक्षक केशव धर व भोला प्रसाद ने कहा कि अगर हमें अपने अस्तित्व को बचाना है तो पर्यावरण को बचाना होगा तथा प्राकृतिक संसाधनों जैव विविधता का संरक्षण करना होगा साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाना होगा। इस अवसर पर सिद्धेश्वर
महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय के प्रांगण में एक नीम का पौधा समाजसेवी नीतीश कुमार चतुर्वेदी प्रेरित धर व प्रज्ज्वल धर के साथ राम अनुज धर द्विवेदी के द्वारा लगाया गया। तथा पर्यावरण दिवस पर नीतीश कुमार चतुर्वेदी के द्वारा आज प्राचीन हनुमान जी, ब्रह्मा बाबा व संकट मोचन मंदिर महुआंव पाण्डेय में विधिवत पूजन किया गया जिससे व्याप्त महामारी से देश मुक्त हो सके वह आम जनमानस का कल्याण हो सके।

