*डेढ़ माह खुली दुकानें, बाजार हुआ गुलजार।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/ मंगलवार को नगर में लगभग डेढ़ माह बाद सभी दुकानें और बाजार सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने का आदेश मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं दूकानें खुलते ही बाजारों में रौनक लौटी आई।
मंगलवार की सुबह दुकानें सामान्य तरीके से खुलीं व पब्लिक की आवाजाही भी सामान्य दिनों जैसी ही रही। इसके साथ ही दुकानदारों में आस भी जगी है कि अब जब दुकानें खुली हैं तो निश्चित रूप से ग्राहक भी आएंगे। लोगों का मानना है कि एक बार फिर से पहले की तरह दोबारा जिंदगी पटरी पर लौटेगी और फिर से रफ्तार पकड़ेगी। फिलहाल जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए पहले दिन घरों से खरीदार निकले। फिलहाल कोरोना के भय का डर छंटने लगा है और उम्मीद की किरण जगी है। व्यापारियों का कहना कि गर्मी के मौसम के कारण दोपहर में मार्केट में ज्यादा चहल-पहल नहीं रहती। जबकि सुबह शाम बाजारों में रौनक लौट आई है। जरूरी सामान लेने में नगरवासियों ने रूचि दिखाई।
लोगों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की सख्ती से अनुपालन किये जाने से कोरोना संक्रमण की गति धीमी हुई है। लेकिन इससे अति-उत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना संक्रमण के फैलने की रफ्तार में सिर्फ कमी आयी है, यह अभी खत्म नहीं हुआ है। भले की लोगो को छूट मिल गई हो लेकिन बाजार में लोग खरीददारी के लिए बाहर निकलेंगे ही ऐसे में मास्क का उपयोग, शारीरिक दूरी बनाये रखना, हाथों को बार-बार सैनिटाइज करना आदि मौलिक कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना ही होगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बढ़ते क्रम के चलते सरकार द्वारा लाकडाउन किये जाने के बाद से जरुरी सामानों के दुकानों के आलावा सभी दुकाने बंद थी ऐसे में छोटे छोटे दुकानदार काफी परेशान हो गये थे अब जबकि लाकडाउन हटा दिया गया है ऐसे में लोगों के चेहरे पर काफी खुशी भी देखने को मिली|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment