*विद्यार्थियों के टीकाकरण के बाद हो परीक्षा।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

-शैक्षणिक संस्थानों में सौ फीसद टीका की हो अनिवार्यता

ओबरा (सोनभद्र) : सभी बोर्ड के इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए कोविद 19 कोरोना के टीका की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम खतरा रहे। उक्त बातें माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य प्रमोद चौबे ने पीएमओ, पीएम, सीएम आदि को ट्वीट कर कही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा के बजाय किसी और विकल्प पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जाना चाहिए था। अभी तक कोरोना के वैक्सीन में 18 वर्ष की न्यूनतम उम्र बाधक बनी हुई है। कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों की अवस्था प्रायः 16 व 17 वर्ष की होती है। विद्यार्थियों के साथ ही शैक्षणिक कार्य से जुड़े सभी को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण की व्यवस्था होनी चाहिए, तभी परीक्षाएं ली जाएं। बता दें पूरे देश में एक करोड़ से अधिक परीक्षार्थी 18 वर्ष से कम उम्र में हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment