*स्वच्छता को मुंह चिढ़ाता पूर्व मध्य रेलवे चोपन यात्री विश्राम गृह वाटर कूलर ।*

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन

भारत देश में कोरोना महामारी के वजह से कई एक्सप्रेस , पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन लगभग 1 वर्ष से बंद है। चोपन से दो तीन ट्रेनों का परिचालन चालू है । टिकट काउंटर के बगल में बने यात्री विश्रामगृह अपने दशा पर आँशु बहा रहा हैं। यात्री प्रतीक्षालय के अंदर बने शौचालय का तो और बुरा हाल है। बैठने वाले सीट पर गाय गोबर करके गन्दा कर दी है वही पत्रकार व समाजसेवी राजेश गोस्वामी एव संजय चेतन के प्रयास से ग्रामवासी सेवा आश्रम के सौजन्य से यात्रियों को शुद्ध ठंढा पेजल के लिए वाटरकूलर लगवाया गया था। जिसका एक टैब टूटा पड़ा है तो दूसरे की स्थिति ठीक नही है।नीचे काइया जमी है, पीछे कूड़ा पड़ा है । स्थिति को देखकर प्यासा आदमी भी पानी पीने से परहेज करेगा। एक तो कोरोना महामारी दूसरे गर्मी में इतना बुरा हाल वाटरकूलर का एव यात्री विश्राम गृह का प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रहा हैं। यात्री प्रतीक्षालय के बगल में जो वाटर कूलर लगा है उसके अगल बगल में जगह जगह काई और कचरा जमा हैं यही हाल रेलवे कालोनी परिसर का भी हैं सफाई के नाम पर रेलवे हेल्थ अफसर और सफाई ठीकेदार सिर्फ कागजी खानापूर्ति करने में मस्त हैं जो अत्यंत सोचनीय विषय हैं इनके इस लापरवाही से मध्यम और गरीब रेल यात्रियों का जीवन खतरे में है सम्बंधित रेल अधिकारियों को इस प्रकरण को अपने संज्ञान में लेते हुए तत्काल यात्री प्रतीक्षालय को साफ कराना चाहिए जिससे रेल यात्रियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई खतरा न रहें ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment