न्याय पंचायत मजबूती को लेकर करमा मे कांग्रेस की हुई बैठक

---Advertisement---

 

करमा-( जयप्रकाश मौर्य)

करमा-उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /प्रभारी सोनभद्र राजन दुबे जी का आगमन करमा ब्लाक मे दिन में 11:30 बजे हुआ जहा पे उन्होने करमा मे धर्मशाला पे करमा ब्लाक न्याय पंचायत की बैठक ली। बैठक मे उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर माननीया प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 में अपनी सरकार बनाने जा रही है और बूथ स्तर तक हम काम काम कर रहे हैं, पूरी कमेटी तैयार करके न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारी कांग्रेस पार्टी कर रही है ,उसी परिपेक्ष में आज कर्मा में न्याय पंचायतों की बैठक हुई । जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि पूरे जिले में लगातार कांग्रेस कमेटी का गठन कर रही है चाहे वह ब्लॉक स्तर पर हो चाहे वह न्याय पंचायत स्तर पर हो हम बूथ लेवल तक जाएंगे और जल्द ही पूरे जिले में पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस हर बूथ पर खड़ी होगी । कार्यक्रम में प्रदेश सचिव प्रभारी सोनभद्र का माल्यार्पण कर स्वागत कर्मा थाने के पास से पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया और नारे के साथ उनको कार्यक्रम स्थल तक ले आए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीधर पांडे ने कहा कि न्याय पंचायतों व बूथ कांग्रेस कमेटी को बनाया जा रहा है जल्द ही हम बूथ लेवल तक कमेटी तैयार कर लेंगे । मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा, जिला महासचिव विनोद तिवारी, राजबली पांडे, ब्लॉक घोरावल अध्यक्ष लल्लू पांडे, विनोद शास्त्री ,युवा कांग्रेस के त्रिपुरारी मिश्रा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कर्मा इंद्रजीत शुक्ला ,श्रीकांत मिश्रा ,सूरज वर्मा, ओम प्रकाश भारती, रमेश कुमार ,अमित पांडे,दसरथ त्रिपाठी, चंद्र भूषण शुक्ला शिवदत्त पांडे, बंदना ,मिथिलेश कुमार चौबे, शंकर पांडे ,राम नरेश गौड़ ,राम कुमार ,पवन कुमार मौर्य, उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment