ब्रैकिंग:लैब टेक्नीशियन और उसकी पत्नी मिली कोरोना पॉजिटिव

By:

On: Thursday, July 2, 2020 12:51 PM

---Advertisement---

लैब टेक्नीशियन और उसकी पत्नी मिली कोरोना पॉजिटिव

 जिला अस्पताल का लैब और ओटी 48 घंटे के लिए सील

सोनभद्र। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक करके पॉजिटिव लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन और उसकी पत्नी शामिल हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर के के सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन और उसकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लैब और ऑपरेशन थिएटर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। दोनों जगहों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की वाहन से अस्पताल को सेनिटाइज कराया गया है। दोनों पॉजिटिव पाए गए लोगों को मधुपुर स्थित कोविद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इसके पूर्व भी करीब तीन दर्जन से अधिक लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस पीबी गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में स्थित लैब और ऑपरेशन थिएटर को सेनिटाइज करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दोनो जगहों को सील कर दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now