वैक्सीन न लगाने को लेकर अफवाह फैलाने वाले झोलाछाप चिकित्सकों व अन्य लोगो पर महामारी अधिनियम के तहत दर्ज होगा मामला

By:

On: Friday, May 21, 2021 10:34 AM

---Advertisement---

कोरोना के टीकाकरण को लेकर ग्रामीण अंचलों में झोलाछाप डॉक्टरो व अन्य लोगों द्वारा भ्रम फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई भेजे जाएंगे जेल

दुद्धी (ravi singh)दुद्धी तहसील अंतर्गत कोविड वैश्विक महामारी की रोकथाम में लगे ग्रामीणों इलाको में निगरानी समितियों के द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आज एसडीएम दुद्धी ने निगरानी समितियों की जाँच करने खुद ही क्षेत्र भ्रमण कर हाल जाना जिसमें ग्रामीण अंचलों में झोलाछाप चिकित्सक वैश्विक महामारी कोरोना टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों में वेक्सीन नही लगवाने को लेकर भ्रम फैलाये जा रहे हैं। इस प्रकार का सोशल मीडिया पर भी कई प्रकार के भ्रामक वीडियो गैर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के द्वारा सरकार की मंशा के विपरीत भ्रामक अफवाह फैला कर टीकाकरण में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है, जिसके कारण टीकाकरण का सटीक आकलन नही हो पा रहा है।जिस पर कड़े शब्दों में एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि यदि ऐसे मामले सामने आए तो इन अवांछनीय तत्व के खिलाफ शांति भंग, महामारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज चिन्हित कर जल्द कार्यवाही किया जाएगा, शासन प्रशासन टीकाकरण के सफल परिणाम को लेकर निगरानी समितियों के माध्यम से घर घर जाकर आशा एनम कोविड-19 संक्रमित लोगों की पहचान कर निशुल्क दवा जहां प्रदान कराया जा रहा, वही टीकाकरण कराए जाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया भी जा रहा है, परंतु कुछ कतिपय गैर जिम्मेदार लोगों के कारण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की भोली-भाली ग्रामीण जनता लोगों के बहकावे में आ जा रही है, जिसके कारण अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिल पा रहा, ऐसे लोगों को चिन्हित कर जल्द जेल भेजने का तैयारी किया जा रहा हैl लोग अफवाहों के चक्कर में न पड़े सुरक्षित टीकाकरण बढ़-चढ़कर कराएं,एवं अफवाह फैलाने वाले को प्रशासन को सूचित करें l और अपने और अपने परिवार का एवं समाज के लोगों की सुरक्षा करने में अपनी योगदान करें जिससे की सभी की जान की सुरक्षा हो सके।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment