आकाशीय बिजली से दो की मौत
ननिहाल आयी 8 वर्षीय लडकी की आकाशीय बिजली से मौत
बभनी।ननिहाल मे शादी समारोह मे आयी आठ वर्षीय लड़की की आकाशीय बिजली से मौत हो गयी।वही अहीरबुढवा गांव मे 50 वर्षीय महिला की भी मौत आकाशीय बिजली से हो गयी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर में गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गये।जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये।जिसमे एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 2बजे तेज हवा तूफान व बिजली के साथ बारिश हुई।इसमे चैनपुर गाव मे ननिहाल मे आए माँ सहित चार लोग चायल हो गये।घायलो को निजी साधन से जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनी अस्पताल में ले गये। जहाँ डाक्टर ने आठ वर्षीय लकी को मृत घोषित कर दिया।वही मा सुनीता 32 पत्नी सिकन्दर,नैना 10,लाडो 4वर्ष पुत्री सिकन्दर निवासी अनपरा परासी घायल हो गये घायलो का उपचार बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चल रहा हैयह सब अपने अपने मामा बाबुलाल गुप्ता पुत्र छोटकऊ गुप्ता के यहाँ लडकी की शादी मे आये थे।आज बरात का बिदाई हुआ है।वही अहिरबुढवा गांव में मनकुवारी पत्नी प्रेम चेरो अहीर बुढवा की आकाशीय बिजली से गुरुवार को तीन बजे मौत हो गयी। जब वह घर के पास खड़ी थी।

