दुद्धी( रवि सिंह)सोनभद्र| घिहवी गांव में आज सहायक विकास अधिकारी रविदत्त मिश्रा के नेतृत्व में दर्जन भर सफाईकर्मियों की टीम ने गाँव मे चौतरफा सफाई अभियान चलाया ,गांव की बजबजाती नालियां ,सड़कों पर फैली गंदगी का युद्ध स्तर पर साफ़ सफाई किया गया , गांव में दर्जन भर सफाई कर्मियों की टीम देख गांव के लोगों में संतोष देखने को मिला| एडीओ पंचायत श्री मिश्रा ने ग्राम विकास अधिकारी अरशद खान को निर्देशित किया कि अपने निगरानी में ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों तथा प्रधान और पूर्व प्रधान को बाहर से आने वाले व्यक्तियों लक्षण वाले व्यक्तियों तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की निगरानी करने उनका टेस्ट कराने, दवाइयों देने तथा पर्यवेक्षण करने तथा वार्ड
मेंबर और प्रधान के द्वारा गांव में किसी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ,जिससे कोरोना महामारी एकजुट होकर लड़ा जा सके|
घिहवी में चला चौतरफा सफाई अभियान
---Advertisement---

