*प्राचीन धूपन विधि से ओबरा में सैनिटाइजेशन।* -राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का चरणबद्ध अभियान

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा (सोनभद्र): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्राचीन धूपन विधि का प्रयोग करते हुए नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया । जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने पूर्ण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धूपन विधि का प्रयोग किया। इस विधि में रोग नाशक स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण के अनुकूल हवन सामग्री का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त इसमें नीम की पत्ती गोबर के उपले का भी प्रयोग किया गया। नगरवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामनाओं के साथ प्रथम चरण का आरंभ सुभाष चौराहे से होते हुए चूड़ी गली, डायमंड होटल,चोपन रोड से होते हुए सुभाष चौराहे, हनुमान मंदिर पर आकर पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में जिला सह संघसंचालक प्रमोद जी, नगर कार्यवाह दीपेश जी, मृदुल जी, संजीत चौबे, जेपी केशरी, हरेन्द्र ,राजन, राजेश , विनोद ,सुशील कुशवाहा, स्वयंसेवक और नगर वासी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment