अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

By:

On: Sunday, May 16, 2021 3:55 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेहुआ गांव के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर शनिवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। दारोगा ने बताया कि मृतक के घरवालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को कई लोग मोर्चरी में शव की शिनाख्त करने के लिए पहुंचे थे लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment