ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत

By:

On: Saturday, May 15, 2021 10:16 AM

---Advertisement---

म्योरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय के समीप हुआ हादसा

सोनभद्र:म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप एक ट्रेलर के धक्के से बाइक पर सवार रामचरण पुत्र जमेशर (65) निवासी घघरी (बभनी) की मौत हो गई जबकि बाइक चालक सुनील पुत्र शिवकुमार (20) को हल्की चोंटे आई है।सूचना पर पंहुचे एस आई मिट्ठू प्रसाद ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया ।जानकारी के अनुसार शनिवार को सुनील व रामचरण (मृतक) बाइक से दुद्धी तारीख पर गए थे और वापस अपने घर घघरी जा रहे थे कि म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप रेनुकूट की तरफ़ जा रही ट्रेलर ने घक्का मार दिया ।घटना के बाद सूचना पाते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध रामचरण को म्योरपुर सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक डॉ राजन सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई थी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment