बीज की दुकान से सेंध लगा कर की चोरी

By:

On: Saturday, May 15, 2021 8:16 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:स्थानीय थानांतर्गत भरुहा माइनर स्थित दुकान से बीती रात बीज की दुकान से चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है।ज्ञात हो कि दुकान मालिक (चाणी कर्मा) गाव निवासी अवधेश यादव की भरुहा माईनर पर बीज व कीट नाशक दवा भंन्डारकी दुकान है। दुकानदार के मुताबिक बिती रात 7 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया। उसके बाद सुबह करीब 9बजे दुकान खोलने आया तो देखा कि उपर का सीमेंट सीट टूटा हुआ है ,देखने पर पता चला कि दुकान पर रखा सामान लगभग पांच लाख रुपए की चोरी हुई है जिसकी सूचना दुकान दार ने तत्काल कर्मा थाना प्रभारी एस एस आई विनोद यादव को फोन द्वारा दी। एस एस आई विनोद यादव ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। जिसकी जांच सुरु कर दी गई है। चोरी का बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। चोरी की तहरीर मिली है, मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।सामान कितने का है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment