10 बाइक का ईचालान किया, और 5000 रुपये वसूले जुर्माना

By:

On: Saturday, May 15, 2021 12:48 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: आवश्यक कागजों की गैर मौजूदगी में 10 बाइक का ईचालान किया गया। साथ ही मास्क न लगाये हुए 5 लोगों से 5000 रुपये जुर्माना भरवाया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गुरुवार की देर शाम घोरावल नगर में मेन तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मास्क न लगाने पर 10 दो पहिया गाड़ियों का ई चालान किया गया।घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दो दर्जन दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई।जांच मे 10 बाइक सवार बिना मास्क लगाए पाए गए।ऐसे 10 बाइकों का ई -चालान किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के चलते बाइक सवारों को मास्क लगाकर चलना अनिवार्य है।जो कोई भी कोविड गाइडलाइंस का पालन नही करेगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि दुर्घटना से बचाव के लिए गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाएं और ज़रूरी कागजात लेकर चलें।साथ ही मास्क न लगाये हुए 5 लोगों से 5000 रुपये जुर्माना भरवाया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment