महिला ने भाई के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी

By:

On: Friday, May 14, 2021 3:34 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर (बढ़ौना) गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने रामनरेश (55) का शव पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू और उसके भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बहुआर (बढ़ौना) गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र रामनरेश ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह डाला में मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि उसके पिता की नीयत पत्नी के प्रति ठीक नहीं थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि उसके पिता रामनरेश का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक रहा है। उसने घर पहुंचकर अपने दस वर्षीय पुत्र से पिता की मौत के बारे में पूछताछ की। अशोक का कहना है कि उसके बेटे ने बताया कि मां और मामा ने पहले बाबा का गला दबाकर मारा इसके बाद पेड़ से लटका दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पंचनामा किया और जिला अस्पताल ले गई। इस संबंध में कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि तहरीर पर अशोक की पत्नी सुनीता देवी और लिलवाही गांव निवासी साले पप्पू के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment